Anganwadi Workers Protest Against Exploitation in Badaun Meeting मालवीय पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, ज्ञापन सौंपा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsAnganwadi Workers Protest Against Exploitation in Badaun Meeting

मालवीय पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, ज्ञापन सौंपा

Badaun News - बदायूं में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक में कार्यकत्रियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने चेहरा प्रमाणीकरण और केवाईसी का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने शोषण सहन न करने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 18 June 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
मालवीय पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, ज्ञापन सौंपा

बदायूं, संवाददाता। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक मालवीय आवास ग्रह पर की गयी। जिसमें कार्यकत्रियों की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को दिया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने चेहरा प्रमाणीकरण एवं केवाईसी का विरोध किया। मंडलध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने एकजुट होने का आह्वान किया। जिला संरक्षक विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि पीएलआई पर वसूली बंद हो। खजाना देवी ने कहा कि रिचार्ज का पैसा मिले एवं नया मोबाइल मिले तो कार्य करने में आसानी होगी।

ब्लॉक अध्यक्ष कुमकुम जौहरी, शशि रानी सक्सेना, प्रवेश कुमारी चौहान, शोभा वर्मा, महेश कुमारी चौहान, चांद बी, तोषी सक्सेना, नीलम सिंह, मनोरमा देवी, अनीता देवी, उर्मिला सिंह, प्रीती शर्मा ,अनीता, सुनीता, बीरवाला, सर्वेश,अनुपम देवी, अनवरी, कंचन गुप्ता, सुषमा, कन्यावती, मृदुल भदौरिया, सरोज, नाजमा बी, रेखा यादव, दिनेश यादव, विनोद सक्सेना मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।