Mangal Ketu Surya combination Rashifal in july which zodiac should be alert during this time जुलाई में इन तीन ग्रहों की सिंह राशि में रहेगी हलचल, किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal Ketu Surya combination Rashifal in july which zodiac should be alert during this time

जुलाई में इन तीन ग्रहों की सिंह राशि में रहेगी हलचल, किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत

7 जून से 28 जुलाई तक सिंह राशि में मंगल रहेंगे और केतु एक साथ रहेंगे। आपको बता दें कि केतू ने मई में ही राशि परिवर्तन किया है और मंगल 7 जून को सिंह राशि में आए हैं। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य भी इस राशि में आ जाएंगे। इस प्रकार 28 जुलाई तक सिंह राशि में तीन ग्रहों का योग बनेगा,

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 09:58 AM
share Share
Follow Us on
जुलाई में इन तीन ग्रहों की सिंह राशि में रहेगी हलचल, किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत

7 जून से 28 जुलाई तक सिंह राशि में मंगल रहेंगे और केतु एक साथ रहेंगे। आपको बता दें कि केतू ने मई में ही राशि परिवर्तन किया है और मंगल 7 जून को सिंह राशि में आए हैं। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य भी इस राशि में आ जाएंगे। इस प्रकार 28 जुलाई तक सिंह राशि में तीन ग्रहों का योग बनेगा, जिसमें केतु, सूर्य और मंगल तीनों एक साथ 28 जुलाई तक इस राशि में रहेंगे। मंगल 28 जुलाई को गोचर करेंगे और कन्या राशि में जाएंगे। इसके बाद सूर्य और केतू की युति बनेगी। इन तीनों की की युति को समझना होगा। मंगल ग्रह ज्योतिष में साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, भाई, और रक्त का कारक माना जाता है। यह इस समय सिंह राशि में है, जिसके स्वामी सूर्य है। मंगल में ऊर्जा है और सूर्य में अग्नि। ज्योतिषिय दृष्टि से देखा जाए तो केतुमोक्ष, वैराग्य, और आध्यात्मिक विकास का कारक है। इस प्रकार सिंह राशि के लोगों के लिए तो दिक्कत होगी, साथ ही 28 जुलाई तक सिंह समेत इन चार राशियों को सावधान रहना होगा। यहां पढें किन राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि- मंगल-केतु और सूर्य के एक साथ होने के कारण मेष राशि वालों को अलर्ट रहना होगा। इस समय आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें कि धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में धन को लेकर कोई फैसला ना लें।

सिंह राशि वालों के लिए मंगल-केतु और सूर्य का एक साथ होना परेशानी खड़ी कर सकता है। फिजिकल और मेंटल दोनों तरह से आपको परेशान हो सकते हैं। इसलिए लड़ाई झगड़े से दूर रहे हैं और अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखें।

कन्या राशि वालों को भी इन तीन ग्रहों के एक साथ आने से प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में दिक्कत हो सकती है। इसलिए धैर्य से काम लें और सोच विचार कर फैसले लें।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए इन तीन ग्रहों का एक साथ आना आपको परेशान करेगी। अपने वाणी पर कंट्रोल रखें और किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!