love and married life major secrets in hast rekha know palmistry tricks अधूरा रह जाएगा आपका प्यार? हथेली की ये रेखा उगल देगी सारे सीक्रेट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़love and married life major secrets in hast rekha know palmistry tricks

अधूरा रह जाएगा आपका प्यार? हथेली की ये रेखा उगल देगी सारे सीक्रेट

Lovelife Secrets in Hast Rekha: आपको हाथों की लकीरों में कई ऐसे संकेत मिल जाएंगे, जिसे जानकर आप हैरान जरुर होंगे। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सी रेखा लव और मैरिड लाइफ के राज उगल देती है?

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
अधूरा रह जाएगा आपका प्यार? हथेली की ये रेखा उगल देगी सारे सीक्रेट

Lovelife Secrets in Palmistry: अगर आपकी लवलाइफ में अक्सर उथल-पुथल मचती है या फिर आए दिन पार्टनर संग लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो इसके पीछे कई वजहें होती हैं। आप भी इस सोच में दिन-रात टेंशन ले रहे होंगे कि आपको आपका प्यार मिल भी पाएगा या नहीं? कहते हैं ना कि भाग्य में जो होगा वहीं मिलेगा और कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। वैसे इन्हीं हाथों की कुछ रेखाओं को पढ़-समझकर आप काफी हद तक अपनी जिंदगी में मची इस उथल-पुथल को ठीक से समझ पाएंगे। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हमारे हाथों की रेखाएं जिंदगी के कई राज बता सकती हैं। आप आसानी से इन रेखाओं को समझकर कई बातों का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर हथेली की किन रेखाओं से लवलाइफ और विवाह संबंधी जानकारियां मिल सकती हैं?

हाथ में इस जगह है विवाह और लवलाइफ वाली रेखा

हथेली में सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा कहते हैं। कनिष्ठा के ठीक नीचे ही हमारी लवलाइफ और विवाह रेखा होती है। कनिष्ठा के नीचे कुछ रेखाएं हैं जो अंदर से बाहर की ओर निकलती हैं। ये रेखाएं बहुत लंबी नहीं होती हैं और इसके जरिए ही आप भांप ले जाएंगे कि आपकी लवलाइफ और शादीशुदा जिंदगी कैसी जाने वाली है? बता दें कि हर व्यक्ति की हथेली में ये रेखाएं अलग-अलग होंगी। जैसे किसी की हथेली में 2 रेखाएं होंगी तो किसी में 3 या फिर 4।

इस रेखा से जानिए लव मैरिज के योग

अपनी हथेली को ध्यान से देखिए। लव या विवाह वाली रेखा ढूंढिए। अब सबसे ऊपर दिए गए तस्वीर (हथेली वाली) को ध्यान से देखिए। इसमें सूर्य रेखा को पहचानिए। इसके बाद ये पता लगाए कि क्या आपकी लव या विवाह वाली रेखा आराम से सूर्य रेखा से मिल रही है? अगर ऐसा हो रहा है तो आपको लवलाइफ में सफलता मिलेगी ही मिलेगी। वहीं आपकी शादी भी सुख-संपत्ति वाले घर में होगी। किसी शख्स की लव रेखा सूर्य रेखा से मिल रही है तो ऐसे लोगों की लव मैरिज बड़ी ही आसानी से हो जाती है। अगर आपको अभी भी सूर्य रेखा नहीं मिल रहा तो बता दें कि ये आपकी रिंग फिंगर के ठीक नीचे होती है।

ये रेखा देती है अधूरे प्यार का संकेत

किसी-किसी की हथेली काफी साफ होती है। यहां पर साफ का मतलब इस बात से है कि तमाम लोगों के हाथों की रेखाएं स्पष्ट रूप से समझ आती है। वहीं कुछ की रेखाएं आड़ी-तिरछी बनी होती हैं। अगर आपकी लव और विवाह वाली रेखा सीधी नहीं और हथेली के मंगल और बुध क्षेत्र (कनिष्ठा उंगली के ठीक नीचे) के बीच कई सारी लाइनें बनी दिख रही हैं तो ये अच्छे संकेत नहीं हैं। ऐसी रेखाएं आपके प्यार को पूरा नहीं होने देंगी। वहीं पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हमेशा होता रहेगा। ऐसा भी हो सकता है कि ऐसे लोगों को प्यार में बार-बार धोखा ही मिले।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!