Yogini Ekadashi Tulsi Upay 2025 How to please maa laxmi and lord vishnu on yogini ekadashi vrat योगिनी एकादशी पर करें तुलसी ये जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Yogini Ekadashi Tulsi Upay 2025 How to please maa laxmi and lord vishnu on yogini ekadashi vrat

योगिनी एकादशी पर करें तुलसी ये जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी

Yogini Ekadashi Vrat Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और पापों से मुक्ति मिलती है। जानें योगिनी एकादशी के उपाय-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
योगिनी एकादशी पर करें तुलसी ये जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी

Yogini Ekadashi Tuls Upay: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी 21 जून को है। यह व्रत भगवान विष्णु की आराधना के लिए खास माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। जानें योगिनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े उपाय-

1. योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी के पूजन के बाद तुलसी पूजन का अत्यंत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद तुलसी माता की विधिवत पूजा करनी चाहिए। तुलसी के सामने दीपक व धूप-दीप जलाएं। तुलसी मंत्रों का जाप करें और तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करना अत्यंत शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें:जुलाई में शुक्र का मिथुन गोचर: इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ

2. एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित किए गए भोग में तुलसी दल का जरूर प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस दिन तुलसी माला का उपयोग पूजन या जाप के लिए करना चाहिए।

3. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें:जुलाई में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धन लाभ के योग

4. योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता को 16 श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!