Mangal nakshatra gochar 2025 horoscope mangal in purva phalguni nakshatra transit these 3 zodiac signs gets benefits 30 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मंगल करेंगे शुक्र के नक्षत्र में एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal nakshatra gochar 2025 horoscope mangal in purva phalguni nakshatra transit these 3 zodiac signs gets benefits

30 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मंगल करेंगे शुक्र के नक्षत्र में एंट्री

Mangal nakshatra gochar: मंगल जून के आखिरी में अपने नक्षत्र में बदलाव करेंगे। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। इन भाग्यशाली राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें मंगल नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
30 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मंगल करेंगे शुक्र के नक्षत्र में एंट्री

Mangal nakshatra transit 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह समय-समय पर अपने नक्षत्र में बदलाव करता है। ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। 30 जून को मंगल पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 23 जुलाई तक इस नक्षत्र में रहेंगे। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। मंगल का शुक्र के नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इन राशि वालों की धन-संपदा में वृद्धि और करियर में तरक्की मिल सकती है। जानें मंगल नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

1. मेष राशि- मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:जुलाई में शुक्र का मिथुन गोचर: इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। इस अवधि में आपको आय में वृद्धि मिल सकती है। निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। पारिवारिक सुख-शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मंगल नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों को उन्नति मिल सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। इस अवधि में आपका कोई सपना पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें:जुलाई में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धन लाभ के योग

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!