maa laxmi favorite zodiac signs rashi luckiest zodiac signs इन राशियों पर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, जीवन में नहीं रहती कोई टेंशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़maa laxmi favorite zodiac signs rashi luckiest zodiac signs

इन राशियों पर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, जीवन में नहीं रहती कोई टेंशन

ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। राशि के अनुसार ज्योतिष गणनाएं की जाती हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
इन राशियों पर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, जीवन में नहीं रहती कोई टेंशन

मनुष्य के जन्म के साथ ही राशि उसके साथ जुड़ जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य की राशि से उसके बारे में जानकारियां हासिल हो जाती हैं। राशि मनुष्य के व्यक्तित्व, कौशल और भविष्य के बार में महत्वपूर्ण जानकारियां बताती है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। राशि के अनुसार ज्योतिष गणनाएं की जाती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहती हैं मां लक्ष्मी मेहरबान-

वृषभ राशि : ऐसे लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। वाणी में सौम्यता रहती है। दूसरों का बहुत ख्याल रखते हैं। अपने सौंदर्य और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं और ऐसे लोग लव लाइफ में बेहद भी रोमांटिक भी होते हैं। किसी की बातों को जल्दी शेयर नहीं करते हैं। इन्हें जीवन में कभी भी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा होती है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर काम में निपुण होते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से सिंह राशि वाले लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। सिंह राशि के जातकों को रोजाना मां लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए। इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से डरते नहीं हैं। ये लोग हर किसी को खुश रखते हैं। इन लोगों की नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:कब से शुरू हो रहा सावन? जानें कितने पड़ेंगे सावन सोमवार, नोट कर लें तिथियां
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!