Rudra Mahayagna Committee Meeting Held in Utka Village Lohardaga रुद्र महायज्ञ कमेटी ने धार्मिक आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsRudra Mahayagna Committee Meeting Held in Utka Village Lohardaga

रुद्र महायज्ञ कमेटी ने धार्मिक आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया

कैरो प्रखंड के उतका गांव में मंगलवार रात रुद्र महायज्ञ समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष विपिन सिंह ने यज्ञ के आय-व्यय का ब्यौरा दिया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। 16 से 25 मई तक सफलतापूर्वक यज्ञ का...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 19 June 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
रुद्र महायज्ञ कमेटी ने धार्मिक आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया

कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के उतका गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार रात रुद्र महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कमेटी के अधिकारियों ने धार्मिक आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया। विगत महीने संपन्न यज्ञ से सबंधित आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया। ज्ञात हो कि 16 मई से 25 मई तक उतका मे रुद्र महायज्ञ का भव्य अयोजन सफलतापूर्वक हुआ। और इसके लिए समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह ने समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, संरक्षको, ग्रामीणों को यज्ञ अनुष्ठान मे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा सभी सनातन धर्मावलाम्बियों जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यज्ञ मे सहयोग किया।

समिति सभी का आभार व्यक्त करती है। इस मौके पर अध्यक्ष बिपिन सिंह, भोला प्रसाद, प्रकाश सिंह, नागेंद्र सोनी, जगदीश यादव, रामप्रसाद यादव, आदित्य यादव, वीरेंद्र गोप, बजरंग सोनी, अनिल सिंह, अशोक सोनी, अनिल साहू, श्रीनाथ सोनी, कुणाल सिंह, अमन पांडेय, सुरेंद्र साहू सहित आयोजक समिति के पदाधिकारी, सहयोगी व गण्यमान लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।