20 जुलाई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र की बदली चाल देगी शुभ फल
20 जुलाई 2025 को शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मृगशिरा नक्षत्र को नक्षत्र मंडल में पांचवां स्थान प्राप्त है और इसके स्वामी मंगल हैं। शुक्र के मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ ही लाभ होगा।

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। 20 जुलाई 2025 को शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मृगशिरा नक्षत्र को नक्षत्र मंडल में पांचवां स्थान प्राप्त है और इसके स्वामी मंगल हैं। शुक्र के मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ ही लाभ होगा। आइए जानते हैं, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन…
मिथुन राशि-मानसिक शांति मिलेगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आपके सभी सपने साकार होंगे। पार्टनर के साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। कुछ जातक आज फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
सिंह राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेशों से प्रॉफिट होगा। ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। परिवार के सदस्यों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। मैरिड लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। थोड़ा टाइम खुद के साथ स्पेंड करें। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल हों। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि-लंबे समय से रुका हुए कार्य सफल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोतरी के भरपूर अवसर मिलेंगे। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। लाइफ में नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।