navpancham rajyog 2025 horoscope rashifal future predictions 28 जून से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, नवपंचम राजयोग से होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़navpancham rajyog 2025 horoscope rashifal future predictions

28 जून से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, नवपंचम राजयोग से होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र में नवपंचम योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। जब बुध और शनि 120 डिग्री पर आ जाते हैं तो नवपंचम योग बनता है। नवपंचम योग 28 जून 2025 को बनेगा। नवपंचम योग से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
28 जून से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, नवपंचम राजयोग से होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र में नवपंचम योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। जब बुध और शनि 120 डिग्री पर आ जाते हैं तो नवपंचम योग बनता है। नवपंचम योग 28 जून 2025 को बनेगा। नवपंचम योग से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इन राशि वालों को धन-लाभ के साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं, 28 जून से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय…

मेष राशिफल: आपको लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

कन्या राशि: अच्छे समय की शुरुआत होगी। कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। जीवन की सभी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। धार्मिक बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के मार्ग खुलेंगे।

वृश्चिक राशि: आपकी सोई हुई किस्मत चमक जाएगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। धन की तंगी दूर होगी। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

धनु राशि : सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। प्यार, करियर, पैसा और हेल्थ जीवन के हर पहलू में भाग्य साथ देगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिजनों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

कुंभ राशि : दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करें। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से लोग प्रभावित होंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय