vastu important tips for kitchen designing dont forget to do these 2 simple things Vastu Tips: किचन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, सोने से पहले जरूर कर लें ये 2 काम
Hindi Newsधर्म न्यूज़वास्तुvastu important tips for kitchen designing dont forget to do these 2 simple things

Vastu Tips: किचन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, सोने से पहले जरूर कर लें ये 2 काम

Vastu Tips for Kitchen: किचन बनवाते वक्त अगर आप कुछ बातों का ध्यान रख लेंगे तो घर में सुख-शांति बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं किचन से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स।

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 11:32 AM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips: किचन बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, सोने से पहले जरूर कर लें ये 2 काम

Kitchen Vastu Tips: घर बनवाते वक्त हम सारे लेटेस्ट डिजाइन, कलर और डेकॉर का पता लगा लेते हैं। वहीं कुछ लोग वास्तु का ध्यान रखकर बेडरूम से लेकर लिविंग एरिया और पूजा घर को काफी हद तक ठीक दिशा में बनवाने की भी कोशिश भी करते हैं। इस दौरान लोग सबसे ज्यादा घर के जिस कोने को नरजअंदाज करते हैं वो किचन होता है। बता दें कि वास्तु शास्त्र के कुछ टिप्स ना सिर्फ आपके किचन को पॉजिटव वाइब्स से भर देंगे बल्कि आपकी जिंदगी में भी कई बदलाव आने लग जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किचन को बनवाते समय या इसके बाद हमें किन-किन बातों का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए?

स्टोव और गैस बर्नर की दिशा

जब भी आप स्टोव या फिर गैस बर्नर को किचन में रखें तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी ये मुख्य दरवाजे के ठीक सामने ना हो। साथ ही इसे दीवार से कुछ इंच की दूरी पर ही रखिएगा।

इस ओर हो किचन का दरवाजा

किचन बनवाते वक्त आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि आखिर इसका एंट्रेस किस ओर हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का मुख्य दरवाजा किसी कोने में नहीं होना चाहिए। अगर दरवाजे की दिशा पूर्व, उत्तर या फिर पश्चिम की ओर है तो बहुत ही बढ़िया है।

खाना बनाते ही करें ये काम

आप किचन में कुछ भी पका रहे हैं। उसे खाने से पहले एक छोटा सा हिस्सा अग्नि देवता के नाम करके अलग निकाल दें। इससे आपके घर में हमेशा बरकत आएगी। साथ ही आप हमेशा खुश और संपन्न रहेंगे।

सोने से पहले जरूर कर लें ये काम

डिनर के बाद किचन को पूरी तरह से साफ कर लें। वहीं इस्तेमाल किए गए बर्तनों को कल धोने के लिए ना रखें। इन बर्तनों को सोने से पहले जरूर साफ कर लें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)