Tax Bar Association Rishikesh Annual Elections Unopposed Candidates Confirmed राजकुमार उपाध्यक्ष और मोहित निर्विरोध बने सह सचिव, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsTax Bar Association Rishikesh Annual Elections Unopposed Candidates Confirmed

राजकुमार उपाध्यक्ष और मोहित निर्विरोध बने सह सचिव

टैक्स बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव 30 जून को होंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार राजपाल और सहसचिव पद पर मोहित अग्रवाल निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। अन्य पदों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषWed, 18 June 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
राजकुमार उपाध्यक्ष और मोहित निर्विरोध बने सह सचिव

टैक्स बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव 30 जून को होंगे, जिसके लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार राजपाल एवं सहसचिव पद पर मोहित अग्रवाल के अलावा दूसरे उम्मीदवार के खड़े न होने से निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी अरूण गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती एवं जितेन्द्र सिंह भण्डारी ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एच उपाध्याय एवं सन्दीप कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार राजपाल, सचिव पद के लिए योगेश ब्रेजा एवं भारत सिंह चौहान, सहसचिव पद के लिए मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोज कौशिक एवं सुनील कोठियाल, कार्यालय प्रभारी पद हेतु रजत कुमार एवं मृत्युंजय लखेड़ा ने नामांकन दाखिल किया है।

उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार राजपाल एवं सहसचिव पद पर मोहित अग्रवाल को निर्विरोध चुना जाना तय है। बाकी पदों के लिए 30 जून को मतदान होगा। मौके पर संरक्षक डीएन अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी कृष्ण स्वरुप सिलस्वाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।