Celebrating Legacy Ram Awadhesh Singh s Birth Anniversary Observed by Leaders in Ara पूर्व सांसद रामअवधेश सिंह की मनाई गई जयंती, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsCelebrating Legacy Ram Awadhesh Singh s Birth Anniversary Observed by Leaders in Ara

पूर्व सांसद रामअवधेश सिंह की मनाई गई जयंती

आरा में शहीद अकली देवी स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामसकल भोजपुरिया की अध्यक्षता में पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई नेताओं ने उनके कार्यों को सराहा, जिसमें आरक्षण और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 18 June 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद रामअवधेश सिंह की मनाई गई जयंती

आरा, एसं। श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में शहीद अकली देवी स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामसकल भोजपुरिया की अध्यक्षता में पूर्व सांसद व राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रहे स्व राम अवधेश सिंह की जयंती मनाई गई। उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रघुवर चन्द्रवंशी और वीरेंद्र राय ने संयुक्त रूप से उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने कहा कि राम अवधेश सिंह तीन सदन के सदस्य के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रह चुके थे। उन्होंने केवल आरक्षण की ही लड़ाई नहीं लड़ी थी, बल्कि किसान-नौजवानों की लड़ाई भी लड़े थे।

उन्होंने चौकीदार-दफादार को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिलवाने के साथ कदवन जलाशय परियोजना, गर्दीगिल फार्मूला, रॉयल्टी रेल माल भाड़ा समानीकरण नीति की लड़ाई लड़ी और उन्हें सफलता भी मिली। मौके पर चौकीदार दफादार के जिलाध्यक्ष रामानंद यादव, चंदन पासवान, राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार, वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, देवेंद्र यादव, सुरेश विश्वकर्मा, राजेश साहू, छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, सुरेश यादव, संतोष पासवान, शिवजी सिंह, कमलेश गुप्ता, भुनेश्वर यादव, श्याम बाबू यादव, अशोक यादव, वंशलयक शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।