Expansion of Student RJD Committee at VKSU Gagan Yadav Emphasizes Student Rights छात्र राजद विश्वविद्यालय कमेटी का विस्तार, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsExpansion of Student RJD Committee at VKSU Gagan Yadav Emphasizes Student Rights

छात्र राजद विश्वविद्यालय कमेटी का विस्तार

आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विवि इकाई की कमेटी का विस्तार शुक्रवार को किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 6 June 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
छात्र राजद विश्वविद्यालय कमेटी का विस्तार

आरा, निज प्रतिनिधि। छात्र राजद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय इकाई की कमेटी का विस्तार शुक्रवार को किया गया। अध्यक्षता विवि अध्यक्ष अनूप मौर्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छात्र राजद बिहार के अध्यक्ष गगन यादव उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि छात्र राजद हमेशा से छात्रो की आवाज मज़बूती से उठाता रहा है। शिक्षा, रोजगार संवाद कार्यक्रम छात्र राजद बिहार द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र राजद ही ऐसा संगठन है, जो छात्रों की लड़ाई लड़ता है । विवि अध्यक्ष अनूप मौर्य ने कहा कि शिक्षा, रोजगार संवाद कार्यक्रम में हजारों-हजार छात्र पटना कूच करेंगे।

युवा राजद जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य सह प्रदेश महासचिव युवा राजद भीम यादव, प्रधान महासचिव रजनीश यादव, जिप सदस्य सोनू रजक, प्रदेश महासचिव रतन कुमार, छात्र नेता तेजू त्यागी, उपाध्यक्ष मुन्ना राज, तहसीन राजा,जिला प्रभारी मुन्ना सम्राट, गुड्डू यादव, मो शहबाज,आशीष कुशवाहा, अमित ठाकुर, शिवम सिंह राजपूत, अनिल यादव, बिट्टू यादव, आलोक कुशवाहा, धीरज आनन्द सहित सैकड़ों छात्र नेता उपस्थित रहे। --------- कल्पना चावला महिला छात्रावास का आइसा ने किया निरीक्षण आरा, निज प्रतिनिधि। छात्र संगठन आइसा ने शुक्रवार को एचडी जैन कॉलेज परिसर स्थित कल्पना चावला महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के आवंटन के पूर्व हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कॉलेज अध्यक्ष चंदन दास और सचिव विवेक कुमार ने कहा कि सीमेंट भी बेहतर क्वालिटी का उपयोग नहीं हो रहा है। यह जानकारी प्राचार्य को दी गई है। कहा कि अगर सही सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ, तो काम को पूर्ण रूप से रोक दिया जाएगा। बता दें कि लगभग आठ वर्षों बाद छात्राओं के रहने के लिए शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। बता दें कि छात्रावास एक करोड़ रुपये की लगत से 2017 में बना था, लेकिन अब तक छात्रावास छात्राओं के बीच में आवंटित नहीं था। करीब 50 लाख की लागत से हॉस्टल में टाइल्स, खिड़की, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, पंखा पानी टंकी आदि लगाने का कार्य चल रहा है। जुलाई तक छात्रावास का आवंटन होना है। आइसा नेता शनिदेवल पासवान, नेहा कुमारी ,राहुल कुमार उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।