दस बीघे का पशु चारा जलकर राख
उदवंतनगर के जैतपुर गांव में आग लगने से लगभग दस बीघे खेत का पशु चारा जलकर राख हो गया। किसान नंद जी सिंह ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। आग पर काबू नहीं पाया जा सका और किसान ने मुआवजे की मांग की।

उदवंतनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में आग लगने से करीब दस बीघे खेत का पशु चारा जलकर राख हो गया। इससे किसान के समक्ष पशु चारा का संकट आ पड़ा है। किसान ने घटना की सूचना स्थानीय थाना व सीओ हरिकेश त्रिपाठी को दी। घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना से जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, तब तक पशु चारा जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार पराली की आग से उठी चिंगारी से जैतपुर निवासी किसान नंद जी सिंह के खलिहान में रखे पुआल में आग लग गयी। भीषण गर्मी और तेज हवा के कारण तुरंत आग विकराल हो उठा।
काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पशुचारा जलकर राख हो गया। किसान ने मुआवजा के लिए अंचलाधिकारी से गुहार लगाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।