MLA Urges Officials to Inform Members about Schemes at Ara Meeting आरा सदर की 20सूत्री की पहली बैठक में अधिकारियों को निर्देश, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsMLA Urges Officials to Inform Members about Schemes at Ara Meeting

आरा सदर की 20सूत्री की पहली बैठक में अधिकारियों को निर्देश

- विधायक ने सभी अधिकारियों को सदस्यों को योजनाओं की जानकारी देने को कहा आरा सदर प्रखंड की

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 14 June 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
आरा सदर की 20सूत्री की पहली बैठक में अधिकारियों को निर्देश

- विधायक ने सभी अधिकारियों को सदस्यों को योजनाओं की जानकारी देने को कहा आरा, हमारे संवाददाता। आरा सदर प्रखंड की 20 सूत्री की पहली बैठक में अधिकारियों को आगे होने वाली बैठकों में उपस्थित निर्देश के निर्देश दिए गए। इस दौरान विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों को सदस्यों को योजनाओं की जानकारी देने को कहा। इस दौरान विधायक की ओर से 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन के साथ ही बैठक शनिवार को की गई। बैठक में कार्यक्रम में विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष महानगर जयप्रकाश चौधरी, सदस्य बृजकिशोर चौधरी, प्रेमा कुशवाहा, राजेश कुमार बिंद, सोनु शर्मा, रामनरेश मेहता, दीपक तिवारी, मनीष गुप्ता, हैप्पी तिवारी, रोबिन कुशवाहा, राजीव कुमार गुड्डू, अनुपमा पम्मी, मनीष कुमार सिंह एवं जदयू प्रवक्ता महानगर देवीदयाल राम उपस्थित थे।

इसके अलावा बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी समेत कई मौजूद थे। इस दौरान जदयू महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की ओर से सभी सदस्यों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जन समस्याओं का निदान करने की बात अधिकारियों से कही गई। अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।