Siddharth Shambhu Welcomed as New State Vice President at Ara Meeting बूथों की मजबूती के लिए भाजपा की समीक्षा बैठक, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsSiddharth Shambhu Welcomed as New State Vice President at Ara Meeting

बूथों की मजबूती के लिए भाजपा की समीक्षा बैठक

-सिद्धार्थ शंभु के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद आरा आगमन पर स्वागत, जपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में रविवार को सभी मंडलों के बूथों के सशक्तीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 8 June 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
बूथों की मजबूती के लिए भाजपा की समीक्षा बैठक

-सिद्धार्थ शंभु के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद आरा आगमन पर स्वागत आरा। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में रविवार को सभी मंडलों के बूथों के सशक्तीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बतौर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शंभु को प्रदेश में फिर से उपाध्यक्ष और शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचने पर अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने भोजपुर के सभी चालीस मंडलों के बूथों का गठन और उसका सत्यापन करने के लिए 15 जून तक समय दिया। उक्त अवसर पर बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम का क्षेत्रीय प्रभारी कौशल विद्यार्थी ने बूथों का गठन, महत्व और सत्यापन के बारे में उपस्थित जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और बूथ सशक्तीकरण जिला व मंडल टीम को जरूरी निर्देश दिये।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, ज्योति प्रकाश, राजकुमार कुशवाहा, निशांत सेंगर, धनंजय तिवारी, रामदिनेश यादव, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, संजय सिंह, जीतु चौरसिया व सुनील श्रीवास्तव सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और बूथ सशक्तिकरण टीम के सदस्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।