Tribute Ceremony Held for Senior Advocate Bindesh Chand Pandey on 32nd Death Anniversary वरीय अधिवक्ता की पुण्यतिथि मनी, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsTribute Ceremony Held for Senior Advocate Bindesh Chand Pandey on 32nd Death Anniversary

वरीय अधिवक्ता की पुण्यतिथि मनी

आरा में वरीय अधिवक्ता बिन्देश चन्द पाण्डेय की 32वीं पुण्यतिथि पर सिविल कोर्ट परिसर में पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण भसीन ने उनके तैलचित्र पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 18 June 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
वरीय अधिवक्ता की पुण्यतिथि मनी

आरा। शाहाबाद क्षेत्र के चर्चित वरीय अधिवक्ता बिन्देश चन्द पाण्डेय की 32वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण भसीन ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अधिवक्ता सरदार वीरेन्द्र कुमार सिंह, आनन्द वात्स्यायन, बिहार बार कांउसिल सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, बार एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन ओझा, अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ उपाध्याय, इन्द्र देव पाण्डेय, रामसुरेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, दीपकसिंह , रमेश पाण्डेय, कन्हैया ओझा, राम अयोध्या राम, राजेश कुमार सिंह, अजित कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, विकास कुमार सहित कई अधिवक्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।