108 Women Participate in Collective Sundarkand at Shri Hanuman Mahotsav Celebrated by Maheshwari Women s Mandal संगीतमय सामुहिक सुंदरकांड पाठ में उमड़ी भक्तों की भीड़, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria News108 Women Participate in Collective Sundarkand at Shri Hanuman Mahotsav Celebrated by Maheshwari Women s Mandal

संगीतमय सामुहिक सुंदरकांड पाठ में उमड़ी भक्तों की भीड़

माहेश्वरी महिला मंडल ने रविवार को श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में श्री हनुमान महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर 108 महिलाओं ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। कार्यक्रम में बाबा बजरंग बली का...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 28 April 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
संगीतमय सामुहिक सुंदरकांड पाठ में उमड़ी भक्तों की भीड़

108 महिलाओं ने सामुहिक सुंदरकांड में लिया भाग माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया श्री हनुमान महोत्सव

श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

फारबिसगंज, एक संवाददाता।

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा रविवार को स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित श्री हनुमान महोत्सव में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर 108 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया गया। श्री हनुमान महोत्सव में बाबा बजरंग बली का भव्य दरवार सजाया गया, एवं बाबा को 56 भोग व सवामणी का महाभोग चढ़ाया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे मारवाड़ी अतिथि सदन को दुल्हन की तरह सजाया गया। महोत्सव में बिहार-झारखंड महिला मंडल की अध्यक्षा व गोहाटी निवासी निर्मला लड्ढा सहित गुलाबबाग, अररिया,जोगबनी, विराटनगर, ढोलबज्जा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। सुंदरकांड पाठ की शुरुआत संगीता बाहेती और मैना बाहेती द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम का संचालन संपत बाहेती ने मनमोहन अंदाज़ में किया। सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के उपरांत बाला जी का जन्मोत्सव भी मनाया गया। महोत्सव में शंखनाद करते हुए लक्ष्मी राठी और थाल बजाती कौशल सोमानी के बीच झूमती महिलाओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जबकि अंजनी माता के रूप में ममता राठी,छोटे बालाजी के रूप में त्रिशांन माहेश्वरी, बड़े बालाजी के रूप में वैभव राठी द्वारा प्रस्तुत संजीव झांकी भक्तों के बीच आकर्षक का केंद्र बनी रही। वहीं महिलाओं द्वारा नानी बाई को मायरा के नाटक को बड़े ही मनमोहन अंदाज़ में शालिनी माहेश्वरी, रंजना राठी,सुमन लखोटिया, संतोष राठी ने प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर माहेश्वरी महिला मंडल की कौशल सोमानी ने बताया कि इस महोत्सव में करीब 108 महिलाओं ने भाग लिया। कहा कि यह महिला मंडल का 11 वां महोत्सव है। कार्यक्रम में बाबा बजरंग बली सहित राम-लक्ष्मण व सीता माता का भी दरवार सजाया गया है। इस मौके पर पवन सोमानी, सुरेश राठी,लक्ष्मी नारायण बाहेती,पवन शर्मा,नंदू बाहेती,जगदीश सारड़ा,शंकर माहेश्वरी,रमेश बाहेती,महेश सारड़ा, पूनम पांडिया, राजू बाहेती सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज की महिलाएं पुरुष व बच्चे मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।