Weather Update Heatwave Continues in Bhagalpur with Slight Relief Expected उमस में उबल रही रात तो दिन में सूरज बरसा रहा आग, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWeather Update Heatwave Continues in Bhagalpur with Slight Relief Expected

उमस में उबल रही रात तो दिन में सूरज बरसा रहा आग

भागलपुर में बुधवार की रात उमस ने परेशान किया, जबकि सुबह सूरज ने आग बरसाई। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे और...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 11 June 2025 01:01 PM
share Share
Follow Us on
उमस में उबल रही रात तो दिन में सूरज बरसा रहा आग

भागलपुर। बुधवार की रात जहां उमस से उबली तो वहीं बुधवार की सुबह से ही सूरज आग बरसाता रहा। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन एवं रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी तो लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।