तंत्र-मंत्र के शक में पुजारी रामूदास की हुई हत्या
साहरघाट में 50 वर्षीय पुजारी रामू दास मेहता की हत्या की घटना को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया। 25 वर्षीय राज कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने शक के आधार पर पुजारी की हत्या की, क्योंकि...
बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। साहरघाट में मस्तराम कुटी के 50 वर्षीय पुजारी रामू दास मेहता की जघन्य हत्या मामले को 48 घंटे में उद्भेदन कर अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। आरोपित साहरघाट के सरदार चौक के 25 वर्षीय राज कुमार दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएसपी अमित कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के चाचा द्वारा अज्ञात के विरूद्ध हत्या का एफआईआर दर्ज होते ही एसपी के आदेश पर उनके निर्देश में एसआईटी टीम गठित किया गया। छापेमारी दल में अंचल पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,एसआई नवीन कुमार, हर्ष राज, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमोद कुमार सिंह,अरविंद सिंह सहित शशि रंजन,दिवाकर सिंह,राम बाबू एवं अशोक कुमार को रखा गया।
जांच के क्रम में मालूम हुआ कि पुजारी से एक दिन पूर्व आरोपित का किसी बात के लिए तू-तू मैं-मैं हुआ था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी सच्चाई कह डाली। बताया कि पुजारी भिक्षाटन के बहाने उनके घर-आया जाया करता था। उन्हे शक था कि वे तंत्र-मंत्र कर उनकी पत्नी के आत्मा को अपने कब्जे में कर लिया है। इसी आक्रोश में वह 9 जून को कुटी पर गया और सोते अवस्था में पहले पत्थर से वार किया उसके बाद गमछी से गला दबाकर पुजारी की हत्या कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।