युवकों ने पहले से घाघरा में स्नान की बनाई थी योजना युवकों ने पहले से घाघरा में स्नान की बनाई थी योजना
Azamgarh News - लाटघाट के महुला में अग्निवीर की तैयारी कर रहे दो युवकों की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। अभिषेक और सुधांशु, दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। नदी में स्नान करने के दौरान यह घटना हुई। परिवार में...

लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला में अग्निवीर की तैयारी कर रहे दो युवकों की घाघरा में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने पहले से ही नदी में स्नान करने की योजना बनाई थी। घर में भी यह बात बताकर निकले थे। अभिषेक के नाना ने नदी की ओर जाने मना किया था, लेकिन नियति उन्हें खींच ले गई। मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी अभिषेक राय के बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। वे माता-पिता की इकलौती संतान थे। पिता की मौत के बाद से वे महुला निवासी नाना योगेंद्र राय के घर रहते थे।
उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। नाना ने बताया कि अभिषेक गांव के युवकों के साथ सुबह दौड़ लगाने के लिए जाता था। गुरुवार की सुबह वह घर से निकल रहा था। घर से जाते समय उसने नदी में स्नान करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने अभिषेक समेत अन्य युवकों को मना किया, लेकिन वे नहीं माने। नदी में स्नान करने के लिए चले गए। उधर, सुधांशु राय भी घर का इकलौता बेटा था। पिता बृजेश राय कर्नाटक में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद से मां अंजनी देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। सुधांशु ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। गांव में एक साथ हुई दो मौतों से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ महिलाओं की चीत्कार सुनाई दे रही है। घटना की सूचना पर रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे थे। गांव के पास रजौली बाग में लगाते थे दौड़ अग्निवीर और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक गांव की रजौली बाग में दौड़ लगाते थे। गुरुवार की सुबह सभी ने नदी में स्नान करने की योजना बनाई थी। इसके बाद महुला गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर घाघरा नदी के तट महुला नानचिरगी पहुंचे। जहां पर नहाने के दौरान नदी में दो युवक डूब गए। दो परिवारों का बुझ गया चिराग महुला में घाघरा नदी में डूबने से दो युवको की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार में इकलौते थे। उनकी मौत से दोनों के परिवारों का चिराग बुझ गया है। साथ में अग्निवीर की तैयारी करने वाले युवक भी घटना के बाद से बदहवास हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।