दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए किया गया शांति पाठ
Meerut News - गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। भाजपा की ओर से भगवान परशुराम मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। आचार्य...

गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को शहर के मंदिरों में आचार्य और पुरोहितों द्वारा मंत्र उच्चारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी आश्रम स्थित जागूदर वाला बाग भगवान परशुराम मंदिर में आपदा राहत विभाग भाजपा की ओर से अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंदिर में एक हवन का आयोजन किया। आचार्य देवेंद्र शास्त्री 501 महा मृत्युंज्य की आहुति और 101 गायत्री मंत्रों के बाद पूर्ण आहुति देकर यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ में मौजूद सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पूजा की और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
दिवंगत आत्माओं को दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, राकेश गौड़, ओंकार सिंह ,सुशील गर्ग, सुभाष शर्मा , सच्चिदानंद शर्मा , देवेंद्र शास्त्री, अवनीत शर्मा ,अनुपम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। थापर नगर स्थित श्री जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शांति पाठ और प्रार्थना का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ कर दिगवंत आत्माओं की शांति की कामना की। शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर सामाजिक संगठन, समाजसेवियों ने दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए पूजा अर्चना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।