Youth Drowns in Tons River Body Recovered by Local Divers टोंस नदी में डूबे युवक का 14 घंटे बाद मिला शव , Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsYouth Drowns in Tons River Body Recovered by Local Divers

टोंस नदी में डूबे युवक का 14 घंटे बाद मिला शव

Gangapar News - कौंधियारा के सोढिया पटपर में पिकनिक मनाने अमेठी से आया था, नदी में नहाते समय

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 14 June 2025 03:05 PM
share Share
Follow Us on
टोंस नदी में डूबे युवक का 14 घंटे बाद मिला शव

थाना क्षेत्र के सोढिया गांव के टोंस नदी पटपर में शुक्रवार की शाम को डूबे एक युवक का शव शनिवार की सुबह बरामद कर लिया गया। कौंधियारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी के बाहर निकाला। गोताखोरों की मदद से शनिवार की सुबह पांच बजे से ही कौंधियारा पुलिस शव को ढूढ़ने में जूट गयी। गोताखोर ने पानी की सतह में जाकर आकाश का शव बाहर निकाला। इसके पूर्व घटना वाली रात मृतक के पिता शव के इंतजार में रातभर टकटकी लगाए बैठे रहे। सुबह लगभग छह बजे आकाश गुप्ता का शव गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। शव बाहर निकलते ही पिता रामसूरत गुप्ता बेहोश हो गिर पड़े।

इसके पूर्व घटनास्थल पर रात दस बजे तक उपनिरीक्षक कौंधियारा अभय यादव व रिशुकान्त पुलिस बल के साथ डटे रहे। शव मिलने के बाद कौंधियारा पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। बता दें कि शुक्रवार की शाम को आकाश अपने दोस्त योगेन्द्र नारायण मिश्रा, अनुज मिश्रा, आकाश पांडेय, कुलदीप विश्वकर्मा व संजीव मौर्य के साथ यूट्यूब पर वीडियो देख अमेठी से सोढिया टोंस नदी पटपर घूमने आया था। सभी छह दोस्त करीब शाम को चार पहिया कार से चार बजे सोढिया टोंस नदी पटपर पिकनिक मनाने और नहाने के लिए पानी में उतरे थे। नहाते हुए करीब शाम पांच बजे के दरमियान आकाश गुप्ता और आकाश पाण्डेय डूबने लगे। दोस्तों ने आकाश पाण्डेय को तो बचा लिया लेकिन आकाश गुप्ता गहरे पानी में चला गया जिसे दोस्त बचा न सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।