Severe Heatwave in Bihar Monsoon Expected Soon मौसम:भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsSevere Heatwave in Bihar Monsoon Expected Soon

मौसम:भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

बेतिया और उत्तर बिहार में भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून 15 से 20 जून के बीच चंपारण पहुंचेगा। हालांकि, गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 13 June 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
मौसम:भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

बेतिया, कार्यालय संवाददाता। चंपारण समेत उत्तर बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। पंखा और कूलर ने भी जवाब दे दिया है। इससे निकलने वाली गर्म व नमीयुक्त हवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। 15 से 20 जून तक इसके चंपारण पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। इधर, 13 व 14 जून के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून के आने तक अच्छी बारिश होने के आसार नहीं हैं। हवा में नमी की मात्र के साथ तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यह बुधवार को 40.4 व 28.8 डिग्री था। अधिकतम तापमान में 1.9 व न्यूनतम में 1.3 डिग्री की कमी आई है। हालांकि मैनाटाड़ में दोपहर में हल्की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि लोकल थंडर स्ट्रॉर्म की वजह गुरुवार को तराई के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। 13 व 14 को भी इसी की वजह से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मानसून की सक्रियता बढ़ी है, यह किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी। हालांकि अब तक के अनुमान के मुताबिक चंपारण समेत उत्तर बिहार में मानसून की एंट्री फीकी रह सकती है। मानसून के आगमन पर उम्मीद से कम बारिश होने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।