RJD s District President Appointment Ahead of Elections by Lalu Prasad राजद जिलाध्यक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अधीकृत, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRJD s District President Appointment Ahead of Elections by Lalu Prasad

राजद जिलाध्यक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अधीकृत

राजद नेताओं और पदाधिकारियों की हुई बैठक, भेजा गया प्रस्ताव राजद के जिला परिषद सदस्यों ने गुरुवार को सर्वसम्मति से इसका प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया। शहर से सटे अजरकवे हसौली के समीप...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 13 June 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
राजद जिलाध्यक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अधीकृत

आगामी चुनाव को लेकर राजद के जिलाध्यक्ष का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे। राजद के जिला परिषद सदस्यों ने गुरुवार को सर्वसम्मति से इसका प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया। शहर से सटे अजरकवे हसौली के समीप जिला निर्वाची पदाधिकारी गुरारू विधायक विनय कुमार यादव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी रब्बानी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया। प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी। नामांकन का समय समाप्त होने तक कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया।

जांच के क्रम में सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। नामांकन समाप्ति के बाद अध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव लाया गया। इस अवसर पर नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, पूर्व विधान पार्षद सदस्य अनुज कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, अमरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव कौलेश्वर यादव, प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, सत्येंद्र यादव, ई. सुबोध कुमार सिंह, संजय यादव, अनिल टाइगर, युसूफ आजाद अंसारी, विनय प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उदय उज्जवल, डॉ चंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष बादशाह यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुमन सिंह, पूर्व जिला पार्षद सरोज देवी, चंचला देवी, विनोद ठाकुर, चंदन कुमार, संतोष कुमार, रवीन्द्र यादव, सुरेंद्र चौरसिया, राजेश गुप्ता, विकास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।