Rajasthan BSTC Result 2025 Live Updates , Rajasthan Pre DElEd Result 2025 , predeledraj2025.in : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी कर दिया गया है।राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2025.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाम करीब सवा 5 बजे वीएमओयू स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से बीएसटीसी रिजल्ट ( BSTC Result 2025 ) जारी किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.कैलाश सोडाणी भी मौजूद रहे। इस बार बीएसटीसी रिजल्ट में सीकर की सीमा गोस्वामी ने टॉप किया है। पहले तीनों स्थान पर बेटियों का कब्जा रहा। बाड़मेर की पूजा भाकर दूसरे और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ तीसरे स्थान पर रहीं। कल 15 जून से काउंसलिंग शुरू होगी। 3000 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर संस्थान सूची के अनुसार विकल्प भरने होंगे। पहले चरण की अलॉटमेंट सूची 26 जून 2025 को जारी होगी। आपको बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट एग्जाम कराने के 13वें दिन जारी कर दिया। बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स प्रदेश में 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान समेत 343 प्राइवेट कॉलेजों में चलाया जाता है। इसमें 25977 सीटें हैं। फॉर्म भरने वाले 604692 आवेदकों में से 549161 ने परीक्षा दी थी। आपको बता दें कि पहले बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 18 जून को आना था लेकिन टाइम टेबल में संशोधन किया गया और नतीजे की नई तिथि चार दिन पहले 14 जून निर्धारित कर दी गई। नतीजों के दिन से एक दिन पहले शुक्रवार को रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई । रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की के मुताबिक इस बार अभ्यर्थियों को छह छह अंक बोनस के मिले।
Rajasthan BSTC Result 2025 Direct Link , Rajasthan Pre DElEd Result Direct Link , राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
14 Jun 2025, 05:51:05 PM IST
Rajasthan BSTC Topper List : बीएसटीसी टॉपर लिस्ट
Rajasthan BSTC Topper List : बीएसटीसी परीक्षा में राजस्थान की प्री डीएलएड (बीएसटीसी) परीक्षा 2025 में प्रदेश की होनहार बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थानों पर अपनी जगह बनाई है। इस परीक्षा में सीकर जिले की सीमा गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बाड़मेर की पूजा भाकर ने दूसरी रैंक प्राप्त की, जबकि अजमेर से अनुप्रिया राठौर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
14 Jun 2025, 05:42:10 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: वेबसाइट predeledraj2025.in पर तकनीकी समस्या
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी वेबसाइट predeledraj2025.in पर हेवी ट्राफिक के चलते तकनीकी समस्या आ गई है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षार्थी धैर्य बनाए रखें। थोड़ी थोड़ी देर बाद ट्राय करते रहें। लोड कम होने पर वेबसाइट खुलने लगेगी।
14 Jun 2025, 05:27:23 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट में पहले तीनों स्थान पर बेटियों का कब्जा
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: पहले तीनों स्थान पर बेटियों का कब्जा रहा। सीकर की सीमा गोस्वामी ने किया टॉप। बाड़मेर की पूजा भाकर दूसरे और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ तीसरे स्थान पर रहीं।
14 Jun 2025, 05:20:42 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी का रिजल्ट जारी, सीकर की सीमा गोस्वामी ने किया टॉप
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी का रिजल्ट जारी, सीकर की सीमा गोस्वामी ने किया टॉप
14 Jun 2025, 05:14:12 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: पिछले साल आंसर-की में ड्रॉप किए गए प्रश्नों पर सभी स्टूडेंट्स को अंक मिले थे
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: पिछले साल प्री डीएलएड आंसर-की में ड्रॉप किए गए प्रश्नों पर सभी स्टूडेंट्स को अंक मिले थे। बीएसटीसी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग आयोजित होगी। काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।
14 Jun 2025, 05:02:44 PM IST
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 Live: आ गया राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट का लिंक
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (BSTC Pre Deled Result) कर सकेंगे। वेबसाइट पर लिंक आ गया है जो कुछ देर बाद खुलने लगेगा।
14 Jun 2025, 04:58:23 PM IST
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 Live: 5.50 लाख का आएगा रिजल्ट
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पाली में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक थी। परीक्षा में कुल 5 लाख 50 बजार छात्र छात्राएं बैठे थे।
14 Jun 2025, 04:56:03 PM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: विकल्प व मेरिट में स्थान के आधार पर मिलेगा डीएलएड कॉलेज
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग आयोजित होगी। काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा।
14 Jun 2025, 04:55:44 PM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: क्यों होती प्री डीएलएड बीएसटीसी परीक्षा
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है। पहले इसे बीएसटीसी कहा जाता था। अब इसका नाम बदलकर प्री डीएलएड (प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य / संस्कृत) प्रवेश परीक्षा, 2025) कर दिया गया है।
14 Jun 2025, 04:53:02 PM IST
predeledraj2025.in , BSTC Result 2025 live : बीएसटीसी रिजल्ट परीक्षार्थी यहां चेक करें
predeledraj2025.in , BSTC Result 2025 live : बीएसटीसी रिजल्ट परीक्षार्थी predeledraj2025.in पर जाकर रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल्स डालकर चेक कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नतीजे वीएमओयू कैंपस से घोषित करेंगे।
14 Jun 2025, 04:42:33 PM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: कल 15 जून से बीएसटीसी काउंसलिंग
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी होने के बाद 15 जून से उम्मीदवारों को 3000 शुल्क ऑनलाइन जमा कर संस्थानों के अनुसार अपनी पसंद भरनी होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से 23 जून तक चलेगी। प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची 26 जून 2025 को जारी की जाएगी।
14 Jun 2025, 04:40:11 PM IST
Rajasthan BSTC Result 2025 Live: predeledraj2025.in पर आया बीएसटीसी रिजल्ट का लिंक
Rajasthan BSTC Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का लिंक predeledraj2025.in पर आ गया है। हालांकि यह लिंक 5 बजे खुलेगा। रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
14 Jun 2025, 04:28:29 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी, निकाल लो एडमिट कार्ड
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी रह गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड निकाल लें। इसमें दिए गए रोल नंबर की मदद से आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जन्मतिथि भी आपको डालनी होगी।
14 Jun 2025, 04:20:32 PM IST
BSTC Result 2025 Live: कुछ देर में कैसे चेक करें बीएसटीसी रिजल्ट
BSTC Result 2025 Live: कुछ देर में कैसे चेक करें बीएसटीसी रिजल्ट
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
स्टेप 2- Pre DElEd Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4- सब्मिट या प्रोसीड बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।
14 Jun 2025, 04:05:52 PM IST
predeledraj2025.in, Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट में सिर्फ 1 घंटा बाकी
predeledraj2025.in, Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा परिणाम में सिर्फ एक घंटा बाकी रह गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी महज 1 घंटे बाद बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे का ऐलान करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
14 Jun 2025, 03:48:51 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी रिजल्ट की सूचना
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर पोस्ट कर दी सूचना- आज सायं 5:00 बजे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय,कोटा द्वारा आयोजित प्री-बीएसटीसी परीक्षा का परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।
14 Jun 2025, 03:33:56 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: पिछले साल आंसर-की में ड्रॉप किए गए प्रश्नों पर सभी स्टूडेंट्स को अंक मिले थे
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: पिछले साल प्री डीएलएड आंसर-की में ड्रॉप किए गए प्रश्नों पर सभी स्टूडेंट्स को अंक मिले थे। बीएसटीसी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग आयोजित होगी। काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।
14 Jun 2025, 03:19:23 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड में पिछले साल किसने टॉप किया था
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: पिछले साल राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में बाड़मेर के छगनलाल प्रजापति को 600 में से 558 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया था। छगनलाल ने जोधपुर सेंटर पर एग्जाम दिया था। अलवर के निश्चल शर्मा ने 600 में से 555 के साथ दूसरा व अजमेर के चेलाराम को 552 अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।
14 Jun 2025, 03:17:02 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट में सिर्फ 2 घंटे बाकी
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट में सिर्फ 2 घंटे बाकी रह गए हैं। स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। काफी स्टूडेंट्स सायबर कैफे की ओर निकल पड़े हैं ताकि वे अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकें। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट आज शाम 5 बजे predeledraj2025.in पर जारी होगा।
14 Jun 2025, 03:03:15 PM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे देखें
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे देखें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
फिर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
14 Jun 2025, 02:20:39 PM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे बीएसटीसी रिजल्ट
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज शाम 5 बजे वीएमओयू स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से बीएसटीसी रिजल्ट ( BSTC Result 2025 ) जारी करेंगे। नतीजों की घोषणा के बाद करीब साढ़े 5 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
14 Jun 2025, 02:11:50 PM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: आज कैसे चेक करें राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: आज कैसे चेक करें राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
- Pre DElEd Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
14 Jun 2025, 01:18:17 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: 97 फीसदी ने चुना हिंदी मीडियम
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 97 फीसदी अभ्यर्थियों ने हिंदी मीडियम में दी। 3 फीसदी ने ही अंग्रेजी मीडियम में दी।
14 Jun 2025, 12:45:53 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स क्या है
श्रेणी न्यूनतम पासिंग अंक
सामान्य 50%
एससी एसटी 45%
ओबीसी 45%
दिव्यांग 45%
विधवा / तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) 45%
14 Jun 2025, 12:25:42 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान के बाहर के स्टूडेंट्स को मिलेंगी 5 फीसदी सीटें
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के काउंट होंगे।
14 Jun 2025, 12:11:10 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट डेट व टाइम
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान BSTC प्री डीएलएड (Pre D.El.Ed) परिणाम 2025 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा शाम 5 बजे अपना रिजल्ट predeledraj2025.in पर प्रकाशित करेगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नतीजे जारी करेंगे।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि लेकर वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- शाम 5 बजे के बाद रिजल्ट उपलब्ध होगा।
14 Jun 2025, 12:03:15 PM IST
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट में सिर्फ 5 घंटे बाकी
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट में सिर्फ 5 घंटे बाकी रह गए हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट आज शाम 5 बजे predeledraj2025.in पर जारी होगा।
14 Jun 2025, 11:45:46 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे देखें
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे देखें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
फिर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
14 Jun 2025, 11:16:07 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: विकल्प व मेरिट में स्थान के आधार पर मिलेगा डीएलएड कॉलेज
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग आयोजित होगी। काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा।
14 Jun 2025, 10:54:16 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: 6 अंक बोनस मिलेंगे
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी परीक्षा की फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। इस बार आंसर की के अनुसार सभी उम्मीदवारों को छह अंकों का बोनस भी मिलेगा।
14 Jun 2025, 10:19:45 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद 15 जून से काउंसलिंग
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी होने के बाद 15 जून से उम्मीदवारों को 3000 शुल्क ऑनलाइन जमा कर संस्थानों के अनुसार अपनी पसंद भरनी होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से 23 जून तक चलेगी। प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची 26 जून 2025 को जारी की जाएगी।
14 Jun 2025, 10:12:02 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: क्यों होती प्री डीएलएड बीएसटीसी परीक्षा
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है। पहले इसे बीएसटीसी कहा जाता था। अब इसका नाम बदलकर प्री डीएलएड (प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य / संस्कृत) प्रवेश परीक्षा, 2025) कर दिया गया है।
14 Jun 2025, 09:27:28 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे बीएसटीसी रिजल्ट
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज शाम 5 बजे वीएमओयू स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से बीएसटीसी रिजल्ट ( BSTC Result 2025 ) जारी करेंगे। नतीजों की घोषणा के बाद करीब साढ़े 5 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
14 Jun 2025, 09:10:02 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: रिजल्ट से ऐन पहले जारी हुई प्री डीएलएड रिवाइज फाइनल आंसर-की
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले रिवाइज फाइनल आंसर-की जारी की है। predeledraj2025.in पर जाकर रिवाइज फाइनल आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। चारों शिफ्ट के सभी सेट ए, बी, सी और डी प्रश्न पत्रों की रिवाइज फाइनल आंसर-की जारी की गई है। रिवाइज फाइनल आंसर-की के मुताबिक भी इस बार अभ्यर्थियों को छह छह अंक बोनस के मिलेंगे।
14 Jun 2025, 08:56:39 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी प्री डीएलएड कितने स्टूडेंट्स ने दी थी
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: 1 जून को हुई राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 5 लाख 49 हजार 161 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पारी में 90.4 प्रतिशत और दूसरी पारी में 91.3 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
14 Jun 2025, 08:56:39 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: 13वें दिन रिजल्ट जारी कर रहा वीएमओयू
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) को पिछले साल की तरह इस साल भी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा गया था। वीएमओयू परीक्षा कराने के 13वें दिन नतीजे जारी कर रहा है।
14 Jun 2025, 08:56:39 AM IST
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार साढ़े 5 लाख विद्यार्थियों को
BSTC Pre DElEd Result 2025 Live: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा 1 जून को हुई प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 5 लाख 49 हजार 161 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस वर्ष प्रदेश भर से 6,04,692 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं हैं। अब करीब साढ़े 5 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है।