AUS vs SA WTC Final Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ 147 रनों की साझेदारी की बदौलत 5 विकेट से जीता। दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
दक्षिण अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था। टीम ने जब चौथे दिन का खेल शुरू किया तब उसका स्कोर दो विकेट पर 213 रन था और उसे जीत के लिए 69 रन की और जरूरत थी। टीम ने 83.4 ओवर में पांच विकेट गंवा कर खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका को मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में कप्तान तेम्बा बावुमा के रूप में झटका लगा, तेम्बा बावुमा 134 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें कैच आउट करवाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 250 गेंद में 147 रन की साझेदारी हुई। ट्रिस्टन स्टब्स 43 गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार भारत को हराकर खिताब जीता था लेकिन इस बार वह खिताबी मुकाबले में हार गए।
14 Jun 2025, 05:42:36 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता फाइनल
AUS vs SA WTC Final Live Score: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था। टीम ने जब चौथे दिन का खेल शुरू किया तब उसका स्कोर दो विकेट पर 213 रन था और उसे जीत के लिए 69 रन की और जरूरत थी। टीम ने 83.4 ओवर में पांच विकेट गंवा कर खिताब अपने नाम किया।
14 Jun 2025, 05:36:08 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: एडन मार्करम बने प्लेयर ऑफ द मैच
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 207 गेंद में 14 चौकों की मदद से 136 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने दूसरी पारी में कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 250 गेंद में 147 रन जोडे़।
14 Jun 2025, 05:23:44 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद जीती आईसीसी ट्रॉफी
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी खिताब के 27 साल के सूखे को खत्म किया। टीम ने इससे पहले 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपना इकलौता आईसीसी खिताब जीता था।
14 Jun 2025, 05:16:27 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 5 विकेट से हराया।
14 Jun 2025, 05:03:02 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: एडन मार्करम 136 रन बनाकर लौटे पवेलियन
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट किया। अफ्रीका को पांचवां झटका लगा है।
14 Jun 2025, 04:52:23 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 265 के पार
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 79 ओवर में 4 विकेट खोकर 267 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब सिर्फ 15 रन चाहिए।
14 Jun 2025, 04:44:10 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: जीत के करीब पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के काफी करीब पहुंच गई है। टीम को जीत के लिए अब सिर्फ 18 रन चाहिए।
14 Jun 2025, 04:17:08 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथे झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स 43 गेंद में 8 रन ही बना सके। मिचेल स्टार्क ने उन्हें आउट करके दूसरी पारी में तीसरी सफलता हासिल की।
14 Jun 2025, 04:04:06 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: एडन मार्करम और स्टब्स ने पारी को संभाला
AUS vs SA WTC Final Live Score: तेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद एडन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स ने जल्दबाजी नहीं दिखाई है और काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 60 गेंद में 21 रन की साझेदारी हो गई है।
14 Jun 2025, 03:45:28 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया रिव्यू
AUS vs SA WTC Final Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने ट्रिस्टन स्टब्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया था लेकिन गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, जिसके कारण टीम ने रिव्यू गंवाया है। अंपायर ने नॉट आउट दिया था।
14 Jun 2025, 03:18:33 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: तेम्बा बावुमा लौटे पवेलियन
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस ने उन्हें कैच आउट करवाया। तेम्बा ने हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए 134 गेंद में 66 रन बनाए।
14 Jun 2025, 03:03:29 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: चौथे दिन का खेल हुआ शुरू
AUS vs SA WTC Final Live Score: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है।
14 Jun 2025, 02:50:44 PM IST
AUS vs SA WTC Final Live Score: एडन मार्करम-तेम्बा बावुमा की जोड़ी का कमाल
एडन मार्करम का यह आठवां टेस्ट शतक है। बावुमा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। उनकी नाबाद 123 रनों की साझेदारी ने ना केवल ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण को परेशान किया, बल्कि दक्षिण अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया।
14 Jun 2025, 02:28:15 PM IST
aus vs sa wtc final live score: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल
aus vs sa wtc final live score: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले में अफ्रीका की टीम जीत के काफी करीब है। आज मैच का चौथा दिन है।