Bihar Women Empowerment Recruitment for Pink Bus Drivers Announced आईटीआई उत्तीर्ण छात्राएं भी बन सकती हैं परिवहन निगम में पिंक बस चालक, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar Women Empowerment Recruitment for Pink Bus Drivers Announced

आईटीआई उत्तीर्ण छात्राएं भी बन सकती हैं परिवहन निगम में पिंक बस चालक

प्राचार्य ने जारी किया मोबाइल नंबर फारबिसगंज, एक संवाददाता। अब बिहार की महिलाएं भी राज्य

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
आईटीआई उत्तीर्ण छात्राएं भी बन सकती हैं परिवहन निगम में पिंक बस चालक

प्राचार्य ने जारी किया मोबाइल नंबर फारबिसगंज, एक संवाददाता। अब बिहार की महिलाएं भी राज्य के विभिन्न शहरों में पिंक बस (महिला विशेष बस) की चालक बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकती हैं। यह जानकारी नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फारबिसगंज के नोडल प्राचार्य राजीव कुमार ने दी। प्राचार्य श्री कुमार ने बताया कि निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम विभाग हेतु महिला चालकों की भर्ती के लिए इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण महिला का आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए इच्छुक महिलाएं, जिन्होंने आईटीआई उत्तीर्ण किया हो या वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हों और जिनकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हो, वे आवेदन कर सकती हैं।

आवेदक भारतीय नागरिक होनी चाहिए। चयनित महिलाओं को इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर औरंगाबाद में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात नियोजन की प्रक्रिया बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा नियमानुसार की जाएगी। अररिया जिले के सभी इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन बायोडेटा के साथ आगामी 16 जून 2025 के पूर्वाह्न 10:30 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी रजनीश कुमार के पास जमा कर सकती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।