BJP Celebrates 11 Years of Modi s Governance Development Good Governance and Welfare अररिया : विकास के लिहाज से बीते 11 वर्ष विकसित भारत का अमृतकाल: पूर्व मंत्री आलोक रंजन, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi s Governance Development Good Governance and Welfare

अररिया : विकास के लिहाज से बीते 11 वर्ष विकसित भारत का अमृतकाल: पूर्व मंत्री आलोक रंजन

फारबिसगंज में भाजपा ने मोदी के 11 वर्षों के विकास को अमृत काल बताया। पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने तकनीक और विकास की बात...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : विकास के लिहाज से बीते 11 वर्ष विकसित भारत का अमृतकाल: पूर्व मंत्री आलोक रंजन

फारबिसगंज, निज संवाददाता। विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पर गुरुवार को भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक रंजन ने मोदी के 11 वर्षों के विकास का बखान करते हुए कहा कि बीते 11 वर्ष विकसित भारत का अमृत काल रहा है। यह टैग मार्क गलत नहीं है कि मोदी है तो मुमकिन है बल्कि इसमें सच्चाई और विश्वास की झलक है। उन्होंने कहा कि नया भारत में तकनीक है और तरक्की है। जहां बीजेपी की सरकार है वहां गरीब कल्याण का काम गति पर है।

पहले शासन का भाव कुछ और था मगर अब सेवा पर केंद्रित है। अब की सरकार में सहभागिता दिखता है। सुशासन में संस्कृति दिखती है। मोदी सरकार ने देश के राजनीति पर पॉलिटिक्स परफॉर्मेंस लेकर आई है। 14 से पहले घोटाला भ्रष्टाचार तुष्टीकरण का बोलबाला था मगर अब विकास आविष्कार की सोच विकसित हुआ है। पहले ₹1 में 15 पैसा भी समाज के अंतिम लोगों तक नहीं पहुंचता था मगर अब शत प्रतिशत यह राशि लोगों के खाते में जाता है। पहले बीमार के इलाज के लिए परिजन साहूकार से कर्ज लेते थे मगर अब मोदी सरकार ने उनके लिए आयुष्मान भारत कार्ड का इजाफा किया है। पहले हर चीज बाहर से खरीदी जाती थी मगर अब मेक इन इंडिया प्रभावित है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को पांचवा स्थान पर ला दिया है ।और आगे जल्द ही तीसरा स्थान पर आएगा। अभी चौथी सीढ़ी पर हम लोग चलने के कगार पर हैं ।देश की सफलता का श्रेय 140 करोड़ जनता के परिश्रम और त्याग को मानते हैं मोदी। क्योंकि मोदी राज्य में बदला नहीं बदलाव पर यकीन करते है। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी घटना पर डोजियार बनाया जाता था आज युद्ध जैसी कार्रवाई की जाती है। पहलगाम के आतंकी घटना में प्रधानमंत्री ने लोगों को दिखाया है। पूरी दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर का डंका बजाय जो संकल्प साहस और बदले भारत की तस्वीर है। आज देश की रक्षा व्यवस्था बढ़ा है। 30प्रतिशत रक्षा सामग्री हम दूसरे देश को भेज रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के 27 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर निकल गया है। अब धार्मिक जागरण का भी काम हो रहा है। विरासत के पुरानी गरिमा को वापस लाने का काम किया गया है। धारा 370 को हटाया गया। तीन तलाक को समाप्त किया गया। जीएसटी को लाया गया । वक्फ बोर्ड बिल पर कड़ा कानून लाई गई तथा विदेश नीति में सांस्कृतिक समावेश भी दिखता है। कहा मोदी है तो मुमकिन है ।यह नारा नहीं सच्चाई है। विरासत भी है। विकास भी है। खासकर महिलाओं की भागीदारी का भी उल्लेख किया ।इसी के साथ आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की भी बात दोहराई। कॉन्फ्रेंस को जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने भी संबोधित किए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान पार्षद प्रमोद यदुवंशी, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,पूर्व विधायक देवयंती यादव, परमानंद ऋषि देव ,मुख्य पार्षद बीना देवी ,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, राजेंद्र प्रसाद यादव ,प्रताप नारायण मंडल ,गणेश ठाकुर, मनोज झा, शंभू प्रसाद साह, दिलीप पटेल, सुधीर सिंह ,नागेश्वर यादव ,विवेकानंद यादव, रौशन कुमार ,वीरेंद्र कुमार उर्फ मिंटू साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।