अररिया : बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस
अररिया में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'नौकरी दो या सत्ता छोड़ो' आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। उन्होंने नियोजन कार्यालय के बाहर विरोध मार्च निकाला और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।...
अररिया, निज संवाददाता। नौकरी दो या सत्ता छोड़ो आंदोलन को लेकर गुरुवार को अररिया में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।इसके बाद नियोजन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से नियोजन कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा, युवा कांग्रेस, सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर संयुक्त रूप से नियोजन कार्यालय और समाहरणालय परिसर में धरना दिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में अररिया के कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफ़ताब उर रहमान,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,शंकर प्रसाद साह,मासूम रेजा, शशिभूषण झा,माला राम,आंशु पंडित, अम्बरीष राहुल,गुलाब चंद्र ऋषिदेव, मो चंगेज आलम, संजीव शेखर,आवेश यासीन,खालिद हुसैन,कंचन विश्वास,प्रशांत यादव,अमन रज़ा,मो दानिश,काजल गुप्ता, नरेश पासवान,आबिद हुसैन अंसारी, गौरव गुप्ता, जफरुल हसन,राहुल मिश्रा, तस्ददूक खान,नश्तर आजाद,अरबिंद झा,उमानंद यादव,सबीर आलम सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल थे।धरना
को संबोधित करते हुए विधायक आबिदुर रहमान ने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों से एनडीए की सरकार है, लेकिन युवाओं को न तो रोजगार मिला और न ही कोई ठोस अवसर। बिहार सरकार के विभिन्न कार्यालयों में करीब 10 लाख पद खाली हैं, लेकिन सरकार नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है। साथ ही सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना घूस के कोई काम नहीं होता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार 11 साल में जनता से जो भी वायदे किये उसे पूरा नही किया।हर साल दो करोड़ नौकरी एक करोड़ देने के वादे की याद दिलाई और कहा कि यह वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।