डीएम ने कटाव व कटाव निरोधक कार्य का स्थल निरीक्षण किया
सिकटी। एक संवाददाता डीएम अनिल कुमार ने गुरुवार को सीमावर्ती सिकटी प्रखंड क्षेत्र होकर

सिकटी। एक संवाददाता डीएम अनिल कुमार ने गुरुवार को सीमावर्ती सिकटी प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली बकरा नदी के पीरगंज घाट ब्रीज के पास हो रहे कटाव व किये गये बचाव कार्य का स्थल निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में एसडीओ अनिकेत कुमार, कार्यपालक अभियंता कमल कुमार, डीसीओ श्रीरामजी राय, बीडीओ व सीओ के साथ बाढ़ नियंत्रण, जल निस्सरण विभाग के जिला स्तरीय कई पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अभियंता के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में बकरा नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व कटाव स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया ।
कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण तथा जल निस्सरण विभाग के अधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने बकरा नदी के किनारे बसे कई गांव व कटाव स्थल की जानकारी सांझा की। प्रखंड क्षेत्र होकर बहनेवाली नदियों पर बाढ़ पूर्व तैयारियो व कटावरोधी कार्यो का अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए बकरा नदी के कई स्थलों पर बाढ़ व बरसात में होने वाली तबाही व कटाव को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का सख्त निर्देश दिया। बकरा नदी के पिरगंज घाट में कटाव स्थल पर किये गए कटावरोधी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने अभियंता से मानवीय हितों की सुरक्षा को देखते हुए कटावरोधी कार्य को और आगे तक बढ़ाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने इस कार्य पर होने वाले खर्च का प्राक्कलन संबंधित विभाग को भेजने की बात कही। बकरा नदी मे कराए जाने वाले कटाव निरोधी कार्यो में गुणवत्ता तथा हर जरूरी कदम उठाएं जाने की बात कही गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।