Extreme Heat Strikes Araria Public Struggles for Relief अररिया : उमस भरी गर्मी के बीच चबूतरा बना सहारा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsExtreme Heat Strikes Araria Public Struggles for Relief

अररिया : उमस भरी गर्मी के बीच चबूतरा बना सहारा

अररिया में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। शहर से गांव तक, हर कोई गर्मी से बेहाल है। सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई, जहां पेयजल और प्रतीक्षालय की व्यवस्था है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : उमस भरी गर्मी के बीच चबूतरा बना सहारा

अररिया, निज प्रतिनिधि। जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे तो शहर से लेकर गांव तक जिले वासी भीषण गर्मी से परेशान हैं। लेकिन भीड़ भाड़ वाले इलाके शहरी क्षेत्रों में लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ी हुई है। गुरुवार को जब हिन्दुस्तान टीम ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सदर अस्पताल का जायजा लिया तो यहां भी लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। दिन के करीब 12:30 बजे अस्पताल में तो मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों की तरह दिखी। ऐसे तो अस्पताल में मरीजों के लिए पेयजल से लेकर प्रतीक्षालय बना हुआ है, लेकिन यहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने के चलते लोग अस्पताल परिसर में ही पेड़ के नीचे छांव का सहारा लेते नजर आए।

अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे बने चबूतरा भीषण गर्मी से बचने के लिए मरीजों के लिए आसरा बना हुआ है। मरीज के परिजनों ने बताया कि उमस भरी गर्मी से राहत मिलती है। इधर सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के बैठने से लेकर पेयजल तक की व्यवस्था की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।