45 लाख चोरी मामले में मुख्य आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने दबोचा
फरीदाबाद पुलिस ने नरपतगंज की मदद से 45 लाख रुपए की चोरी के मुख्य आरोपी कमरे आलम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने फरीदाबाद में दूध डेयरी में काम करते हुए, कुछ माह पूर्व अपने परिवार को नरपतगंज लाकर छोड़ दिया...

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। फरीदाबाद पुलिस ने नरपतगंज की मदद से सोमवार की रात्रि संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर रेवाही से 45 लाख चोरी मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कार्रवाई पूरा होने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को अपने साथ फरीदाबाद ले गई। गिरफ्तार आरोपी रेवाही पंचायत के वार्ड संख्या 16 रहीमपुर निवासी कमरे आलम बताया जाता है। फरीदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमरे आलम वर्षों से परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर दूध डेयरी में मजदूरी किया करता था। कुछ माह पूर्व परिवार को अपने घर नरपतगंज लाकर छोड़ दिया। उसके बाद अकेले फरीदाबाद में रहने लगा।
डेयरी में रखें नगद व जेबरात सहित 45 लाख रुपए के संपत्ति लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाना फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए नरपतगंज थाना पहुंचा। फरीदाबाद पुलिस व नरपतगंज पुलिस के सहयोग से आरोपी को उनके घर रेवाही से गिरफ्तार कर थाना लाया। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार आरोपी को फरीदाबाद पुलिस को सुपुर्द किया गया ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।