Farmers Training Workshop on Kharif Crops Held in Jokihat उत्पादन में वृद्धि के लिए तकनीक अपनाना जरूरी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFarmers Training Workshop on Kharif Crops Held in Jokihat

उत्पादन में वृद्धि के लिए तकनीक अपनाना जरूरी

जोकीहाट में बुधवार को किसान भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण द्वारा शारदीय महोत्सव के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 29 May 2025 01:58 AM
share Share
Follow Us on
उत्पादन में वृद्धि के लिए तकनीक अपनाना जरूरी

जोकीहाट(ए.सं.)। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के सौजन्य से शारदीय (खरीफ) महोत्सव के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती के लिए तकनीकी जानकारी दी गई। इसके साथ किसानों को उत्पाद में वृद्धि के लिए प्रारंभिक खेती को उन्नत तकनीक अपने की सलाह दी गई। किसानों को धान, गेहूं, मक्का आदि अलावे लहसुन, हल्दी, अदरक आदि जैसी खेती करने के लिए प्रोसाहित किया गया। इसमें जिला परियोजना निदेशक आत्मा सह पौधा संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार, कृषि वैज्ञानिक आफताब आलम, प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारी शमरूज्जोहा आफरीन, नोडल कृषि सयन्व्यक कुमार राजीव, लेखापाल अभिषेक कुमार आदि सहि भारी संख्या किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।