आग में 11 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
जोकीहाट प्रखंड के दौलतपुर गांव में आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए, जिसमें लगभग छह लाख का नुकसान हुआ। वहीं, नरपतगंज में बसमतिया पैक्स राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे 10 लाख से अधिक की...

जोकीहाट(एस)। जोकीहाट प्रखंड के डूबा पंचायत स्थित वार्ड नम्बर चार दौलतपुर गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में अनाज, कपड़ा, कागजात सहित अन्य सामानों से करीब छह लाख का नुकसान का अनुमान है। हालांकि आग लगने के कारणों का कुछ पता नही चल पाया। ग्रामीणों व दमकल ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर डूबा पंचायत के दौलतपुर गांव में अचानक आग लग गयी। घर से निकल रही लपटें देख अफरातफरी मच गयी। सभी लोग घर से बाहर थे।
इस कारण लोग घर सामान नही निकाल पाए। देखते ही देखते सभी का 11 घर मलबे में तब्दील हो गया। अग्निपीडितों में अनवारुल, इसमाइल, मुंतजिर, सोनी, समीर, अब्दुल, सलमान, आलम, शहबाद, राहिल व दिलदार शामिल हैं। अग्निपीड़ितों ने प्रशासन राहत उपलब्ध कराने मांग की है। घटना के बाद सभी अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशामक यंत्र तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर जल्दी पा लिया गया। अन्यथा और अधिक नुकसान होता। अग्निपीड़ितों ने घटना की सूचना सीओ व जोकीहाट थाना को देने की बात बताई। इधर सीओ नजमूल हसन ने बताया कि अग्नीपिड़ितों की क्षति आकलन के लिए हल्का कर्मचारी को निर्देश दिया गया है। स्थलीय जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नरपतगंज: बसमतिया पैक्स राइस मिल में आग लगने से लाखों की क्षति नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र बसमतिया बाजार स्थित बसमतिया पैक्स गोदाम राइस मिल में मंगलवार देर रात्रि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। घटना के बाद जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के भीड़ पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बेकाबू होता देख बसमतिया थाना से पहुंचे अग्निशामक टीम व ग्रामीण ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। तब तक राइस मिल में रखें लाखों रुपए मूल्य का धान चावल मशीनरी पाट जलकर राख हो गये। अग्निकांड के बाद राइस मिल के संचालक ओमप्रकाश कुशवाहा ने बसमतिया थाना व नरपतगंज सीओ को आवेदन दिया है। जानकारी अनुसार बसमतिया पैक्स राइस मिल में मंगलवार देके रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद सैकड़ो की संख्या में लोगों का भीड़ व अग्निशामक के द्वारा आग पर काबू पाया गया हालांकि इस घटना में 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले को लेकर बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अगलगी मामले की जांच की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।