कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए चार प्रखंड चयनित
कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। केन्द्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। केन्द्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए जिले के चार प्रखंड अररिया, पलासी, सिकटी व कुर्साकांटा में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों की टीम जिले के चयनित 135 गांव मेंं जाकर किसानों से सीधे सवंाद करेंगी। 29 मई से शुरू यह अभियान 12 जून तक चलेगा। प्रशिक्षु बीएओ सानू कुमार सिंह ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड में छह जून से 11 जून तक चयनित 45 गांव में जाकर वैज्ञानिक किसानों से सीधे संवाद करेगी। प्रत्येक दिन चयनित गावों में कृषि वैज्ञानिक केन्द्र अररिया के वैज्ञानिकों द्वारा तीन दलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रत्येक वैज्ञानिक दल द्वारा प्रतिदिन तीन गांव में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रथम सत्र सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगी। जबकि द्वितीय सत्र अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक व तृतीय सत्र अपराह्न साढ़ तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक किया जाना है। इस प्रकार तीन वैज्ञानिक दलों द्वारा प्रतिदिन नौ गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम में एसएसबी भी भरपूर सहयोग करेंगे। इस दौरान किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से बताऐं। इसके साथ ही आधुनिक व प्राकृतिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक तरीके से खेती के अलावे मधुमक्खी पालन, मशरुम की खेती, बागमानी मिशन, जैविक खेती प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।