भ्रष्टाचार के खिलाफ पांच घंटे तक प्रखंड कार्यालय का घेराव
कांके में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में अनियमितता के खिलाफ प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने अबुआ आवास और पेंशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर आक्रोश...

कांके, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा क्षेत्रीय अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को दिन के 11 बजे से शाम चार बजे तक प्रखंड कार्यालय कांके का घेराव किया। ग्रामीणों में अबुआ आवास, पेंशन वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं में अनियमितता से आक्रोश है। आंदोलन का समर्थन करने संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे। देर शाम आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच बीडीओ, बीएओ नंदेश्वर दास से वार्ता हुई इसके बाद लोग शांत हुए। देवेंद्रनाथ महतो ब्लॉक को भ्रष्टाचार मुक्त करने की चेतावनी दी। वहीं प्रत्याशी फुलेश्वर बैठा ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय के साथ सभी कार्यों को निष्पादन करें और आम जनता की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं हालात को नियंत्रित करने के लिए कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक दल-बल के साथ पहुंचे। मौके पर फुलेश्वर बैठा, राजू महतो, विनोद डॉन, रवीन्द्र कुमार दीपक, जयंती देवी, रिंकी चौधरी, सूरज नारायण महतो, जलेश्वर मार्शल, नवीन, अजय, प्रवीण, गौतम, मंटू आदि सैकड़ों संगठन पदाधिकारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।