अररिया : आधा दर्जन साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
फारबिसगंज में इंद्रधनुष साहित्य परिषद ने साहित्यकार हरिशंकर झा, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, रणविजय यादव, सुनील दास और अरविंद ठाकुर को महाकुंभ संस्मरण सम्मान 2025 और महाकुंभ काव्य सम्मान 2025 से सम्मानित...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। इंद्रधनुष साहित्य परिषद द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में साहित्यकार सह सेवानिवृत्त प्राचार्य हरिशंकर झा, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल को महाकुंभ संस्मरण सम्मान 2025, कवि रणविजय यादव,सुनील दास और हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर को महाकुंभ काव्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। उक्त सभी साहित्यकारों को पुस्तक आदि के साथ परिषद के अध्यक्ष सह संवदिया पत्रिका के प्रधान संपादक मांगन मिश्र मार्तंड, परिषद के उपाध्यक्ष बाल साहित्यकार हेमंत यादव, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बीईओ प्रमोद कुमार झा, विशिष्ट अतिथि पूर्व एसडीएम विमल कुमार मंडल, प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दासऔर संस्था के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी के द्वारा सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित सज्जनों के द्वारा सम्मानित सदस्यों को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।