निर्माणाधीन पुलिस केंद्र परिसर में पुलिस अधिकारियों ने लगाया फूलों का पौधा
अररिया में पुलिस अधिकारियों ने निर्माणाधीन पुलिस केंद्र परिसर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत फूलों के पौधे लगाए। एसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में किए गए इस पौधरोपण में रंगीन फूलों के सैकड़ों पौधे...

अररिया, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर हड़िया में निर्माणाधीन पुलिस केंद्र परिसर में मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने फूलों का पौधा लगाया।यह पर्यावरण संरक्षण अभियान का हिस्सा था।हालांकि इससे पहले पुलिस लाइन परिसर में सोप्लान्ट के पौधे लगाए गए थे।एसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में निर्माणाधीन पुलिस लाइन के चार दिवारी के किनारे रंगीन फूलों के सैकड़ो पौधे लगाया गया।एएसपी रामपुकार सिंह ने कहा कि बरसात से पूर्व पौधा लगाने से सूखने का डर नहीं रहता है दूसरा पर्यावरण को हरा-भरा बनने और हरियाली के दृष्टिकोण से भी पौधा लगाया गया है।पुलिस अधिकारियों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी देखभाल की जाए।
इस अभियान में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार,एएसपी रामपुकार सिंह, डीएसपी मुख्यालय फखरे आलम और अन्य अधिकारी शामिल थे। पौधरोपण के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पुलिस लाइन में फलदार और छायादार पौधे के साथ रंगीन फूलों के पौधे भी लगाये गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।