Rani Ganj Block Administration Lacks Officers Development Stalled अतिरिक्त प्रभार के भरोसे रानीगंज के तीन विभाग, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRani Ganj Block Administration Lacks Officers Development Stalled

अतिरिक्त प्रभार के भरोसे रानीगंज के तीन विभाग

रानीगंज प्रखंड पिछले ढाई साल से चार विभागों के प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। इस दौरान विकास की गति धीमी हो गई है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में कई अधिकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 28 May 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
अतिरिक्त प्रभार के भरोसे रानीगंज के तीन विभाग

रानीगंज। एक संवाददाता। पिछले ढाई साल से रानीगंज का प्रखंड कृषि कार्यालय प्रभारी बीएओ के भरोसे चल रहा है। कभी अररिया ब्लॉक के बीएओ को रानीगंज कृषि कार्यालय का प्रभार मिल जाता है तो कभी जोकीहाट ब्लॉक के बीएओ को रानीगंज कृषि पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिलता रहा है। वर्तमान समय मे जोकीहाट के बीएओ त्रिभुवन राम रानीगंज के बीएओ के प्रभार में है। इसी प्रकार बीते डेढ़ सालों से मनरेगा पीओ विनय कुमार को भरगामा ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है। पिछले डेढ़ महीने रानीगंज के सीओ प्रियवर्त कुमार को विभागीय मंत्री के द्वारा द्वारा निलंबित किये जाने के बाद पिछले डेढ़ महीने से अररिया के राजस्व अधिकारी शम्भू प्रसाद साह रानीगंज अंचलाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में है।

अंचल का आलम यह है कि दो हजार से अधिक मोटेशन पेंडिंग में चल रहा है। इधर बीते मंगलवार की रात को रानीगंज के बीडीओ पर निगरानी की टीम के द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद अब रानीगंज बीडीओ भी फारबिसगंज के बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है। 30 पंचायतों का प्रखंड चार विभाग प्रभारी अधिकारी के भरोसे: रानीगंज प्रखंड में कुल 30 पंचायत है। पूरे प्रखंड की आबादी पांच लाख से अधिक है। प्रखंड का क्षेत्रफल 521 वर्ग किलोमीटर है। इतने बड़े प्रखंड में चार-चार विभाग प्रभार के भरोसे चलने से न सिर्फ विकास की गति धीमी हो रही है बल्कि लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। अंचल कार्यालय में लोगों की लंबी लाइने लगने लगी है। मनरेगा पीओ आधा दिन रानीगंज में तो आधा दिन भरगामा ब्लॉक में काम करने को मजबूर है। कुल मिलाकर देखें तो रानीगंज प्रखंड इन दिनों अधिकारी विहीन चल रहा है। मनरेगा पीओ विनय कुमार ने कहा कि लगभग डेढ़ साल से रानीगंज के आलावे भरगामा ब्लॉक के प्रभार में है। यही नहीं रानीगंज के नगर पंचायत में जेई भी कई अन्य नगर पंचायत के प्रभार में है। अब देखना होगा कि रानीगंज प्रखण्ड को आखिर कबतक सभी विभागों के अधिकारी मिलते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।