Rising Road Accident Risks in Araria Due to Farmers Drying Maize on Streets मक्का सुखाने के लिए प्रशासन करे वैकल्पिक व्यवस्था, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRising Road Accident Risks in Araria Due to Farmers Drying Maize on Streets

मक्का सुखाने के लिए प्रशासन करे वैकल्पिक व्यवस्था

अररिया में सड़कों पर मक्का सुखाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन ने इस पर प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। किसानों के पास मक्का सुखाने का कोई अन्य विकल्प नहीं है। प्रशासन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 10 June 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
मक्का सुखाने के लिए प्रशासन करे वैकल्पिक व्यवस्था

अररिया। जिले में सड़कों पर मक्का सुखाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और प्रशासन इस समस्या को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।वाहन चालकों का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस ने सड़क पर मक्का सुखाने पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।दरअसल प्रशासन द्वारा किसानों को सड़क पर मक्का न सुखाने की चेतावनी दी गई है, लेकिन किसान इस आदेश का पालन नहीं करते हैं।कारण यह है कि किसानों के पास मक्का सुखाने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है और प्रशासन द्वारा कोई सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं है।अररिया

का मुद्दा के संचालक फैसल जावेद यासीन कहते हैं कि प्रशासन को सड़क पर मक्का सुखाने की समस्या को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए।जैसे कि मक्का सुखाने के लिए चबूतरे की व्यवस्था करना,किसानों को सड़क पर मक्का सुखाने के बजाय चबूतरे पर सुखाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।किसानों को जागरूक करना चाहिए और उन्हें सुरक्षित तरीके से मक्का सुखाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।प्रशासन को किसानों के साथ मिलकर इस समस्या को रोकने के लिए एक संयुक्त योजना विकसित करनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।