Assault Case in Amba Local Residents Report Attack by Mischievous Youth मनचलों को समझाना पड़ा महंगा, की पिटाई, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsAssault Case in Amba Local Residents Report Attack by Mischievous Youth

मनचलों को समझाना पड़ा महंगा, की पिटाई

अंबा थाना क्षेत्र के उदयगंज निवासी शकील अंसारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मनचलों को समझाने की कोशिश करते समय उन पर हमला हुआ। हमले में शकील और अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें कुटुंबा...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 8 March 2025 06:32 AM
share Share
Follow Us on
मनचलों को समझाना पड़ा महंगा, की पिटाई

अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के उदयगंज निवासी शकील अंसारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि गांव में कुछ मनचले लड़के हैं उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ मारपीट किया। बताया कि वह नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने मनचलों को समझने की कोशिश की तो आसिफ अंसारी ने उनके साथ मारपीट की। इलाज के लिए उन्हें कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। दूसरे दिन फिर घर पर आकर वे लोग धमकी देने लगे और मारपीट करने लगे जिसमें वसीम व मकसूद जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया है। इस मामले में इम्तियाज के द्वारा भी थाने में प्रभु की तरह कराई गई है और कहा है कि रोज खोलकर अंबा जाने के क्रम में कुछ लोगों ने उनकी बाइक रुकवाकर उनके साथ मारपीट की। दूसरे दिन भी दुकान जाने के क्रम में मारपीट किया गया जिसमें वे घायल हो गए हैं। कुटुंबा रेफरल अस्पताल में इनका भी इलाज हुआ। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।