Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCongress Assembly Meeting in Amba with New State President Rajesh Kumar
अंबा में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक आज
अंबा में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को होगी। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल होंगे। यह उनकी अध्यक्षता में अंबा की पहली बैठक है, जिसमें विधानसभा प्रभारी और अन्य नेता...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 28 March 2025 01:26 AM

अंबा, संवाद सूत्र। अंबा में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को होगी। इस आशय की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह व एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय राम ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक राजेश कुमार शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष समेत जिला व प्रखंड स्तरीय अन्य नेता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी उपस्थिति में अंबा में यह पहली बैठक हो रही है। इस बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।