Eid-ul-Azha Celebrated with Traditional Joy and Peace in Dawoodnagar ईद उल अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsEid-ul-Azha Celebrated with Traditional Joy and Peace in Dawoodnagar

ईद उल अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया

दाउदनगर में मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व पूरे पारंपरिक उल्लास, धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 7 June 2025 11:39 PM
share Share
Follow Us on
ईद उल अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया

दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व पूरे पारंपरिक उल्लास, धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग मुहल्लों की मस्जिदों और मुख्य ईदगाह की ओर उमड़ते नजर आए। दाउदनगर के ईदगाह मैदान में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद इमाम ने खुतबा पढ़ा और सभी ने देश, समाज और मानवता की भलाई के लिए दुआ की। ईदगाह के अलावा शहर की बड़ी मस्जिद, मदीना मस्जिद, बारादरी मस्जिद, इब्राहिम शहीद मस्जिद, चूड़ी बाजार मस्जिद, गोला मुहल्ला मस्जिद, अब्दुल बारी रोड मस्जिद, मौलाबाग मस्जिद, तरारी मस्जिद, मुस्लिमाबाद मस्जिद और आस्ताना मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।

ग्रामीण इलाकों में भी सामूहिक रूप से नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नए कपड़े पहनकर बच्चे पूरे जोश के साथ पर्व में भाग ले रहे थे। ईदगाह और मस्जिदों के आस-पास मेले जैसा माहौल रहा। पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चिह्नित स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नगर परिषद एवं पंचायतों की ओर से सफाई व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। ईदगाह और मस्जिद परिसरों की साफ-सफाई पहले ही करा दी गई थी। बकरीद के इस अवसर पर कुर्बानी की धार्मिक परंपरा भी निभाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।