जनता दरबार लगा विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
मदनपुर, संवाददाता। मदनपुर प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान रफीगंज विधायक मो. नेहालुद्दीन, बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य और सीओ मो. अकबर हुसैन ने लोगों...

मदनपुर प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान रफीगंज विधायक मो. नेहालुद्दीन, बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य और सीओ मो. अकबर हुसैन ने लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग से होने पर सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान करने को कहा। इसके बाद विधायक ने मनिका गांव में एक पिता-पुत्र की मृत्यु पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात भी कही।
राजद कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर विधायक ने जन सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता रामेश्वर कुमार रौशन, प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार, अवधेश कुमार यादव, लंबू यादव सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।