रामायण सर्किट से जुड़ा मां उमंगेश्वरी और सीता थापा तीर्थ
इन तीर्थ स्थलों का आध्यात्मिक महत्व बढ़ेगा, पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा त पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह व अन्य लोग मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड का मां उमंगेश्वरी शक्ति

मदनपुर प्रखंड का मां उमंगेश्वरी शक्ति पीठ और सीता थापा तीर्थ स्थल को रामायण सर्किट से जोड़ा गया है। रामायण सर्किट से इन स्थलों के जुड़ने से न केवल इनका आध्यात्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास होगा। इस कार्य के लिए लोगों ने पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया और कहा कि हम उनके प्रयासों का प्रतिफल है। पूर्व विधायक ने बताया कि रामायण सर्किट का उद्देश्य भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटन नक्शे पर लाना है। इस परियोजना में भारत के नौ राज्यों के 15 स्थानों को शामिल किया गया है, जिनमें बिहार का सीतामढ़ी, बक्सर व दरभंगा शामिल है।
परियोजना के तहत इन स्थानों को सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। जहां एयरपोर्ट नहीं हैं, वहां नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे और सभी स्थानों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। इन स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि परिवहन, रेलवे कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को भी नया आयाम मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति मिलेगी। इस मौके पर वार मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार, एकल अभियान मदनपुर संच के सचिव दिलीप कुमार, समाजसेवी सूर्य कुमार राय और विहिप के आजीवन हित चिंतक व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राष्ट्रीय विचार मंच के केंद्रीय सदस्य जितेंद्र सिंह परमार उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।