Violent Clash in Bhurkunda Village Leaves Several Injured भुरकुंडा गांव में पथराव में आधा दर्जन लोग घायल, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsViolent Clash in Bhurkunda Village Leaves Several Injured

भुरकुंडा गांव में पथराव में आधा दर्जन लोग घायल

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, गांव में कायम तनाव प्शन- मार पीट की घटना के बाद पहुंचे एसडीपीओ ऋषि राज व अन्य लोग फोटो- 3 जून एयूआर 8 कैप्शन- भुर

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 3 June 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
भुरकुंडा गांव में पथराव में आधा दर्जन लोग घायल

गोह थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लाया। घायलों में पहले पक्ष से देवरुल पासवान, सुरेंद्र राम, रामस्वरूप पासवान, निर्भय कुमार, बिजेंद्र पासवान और गायत्री देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश सिंह को भी चोटें आईं। देवरुल पासवान और सुरेंद्र राम को प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर किया गया जबकि अन्य का इलाज गोह पीएचसी में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब गली से गुजर रही एक पिकअप वैन ने गांव के एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ लोगों ने चालक को दौड़ाया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हुई और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ कुमार ऋषि राज, सीओ अजय कुमार सिंह, रफीगंज पुलिस इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद, गोह थानाध्यक्ष मो. इरशाद और उपहारा थानाध्यक्ष मनेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत की और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहले पक्ष ने आरोप लगाया कि वाहन चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी, जबकि दूसरे पक्ष ने गली में वाहन रोकने और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।