तटबंधों की अधिकारी करें निगरानी
बेतिया के डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने संभावित बाढ़ और सुखाड़ के लिए अधिकारियों को तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने आपातकालीन सेवाओं की सुविधा, राहत...

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने संभावित बाढ़ एंव सुखाड़ की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया है। वे आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। डीएम ने जिले में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा भी दिया।समीक्षा के क्रम में डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियो को निर्देश दिया कि आपातकालीन सेवा की सतत सुविधा आमजनों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित होनी चाहिए।
एसडीआरएफ की टीम 24 घंटे तैयार रहेंगे। किसी भी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए अविलंब रवाना होंगे। तथा जान-माल की क्षति होने से बचाना सुनिश्चित करेंगे। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया। निगरानी के क्रम में अगर किसी जगह पर सुरक्षात्मक कार्य कराने की आवश्यकता पड़ती है तो अविलंब कराना सुनिश्चित करें। आपदा प्रबंधन के लिए नाव, लाईफ जैकेट, गोताखोर की समुचित व्यवस्था करें। ताकि विषम परिस्थिति में त्वरित गति से राहत पहुंचायी जा सके। इसके साथ ही फुड पैकेट, सामुदायिक रसोई, पॉलीथिन शीट्स, बाढ़ राहत शिविर आदि की व्यवस्था भी कराना सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अस्पतालों में पर्याप्त दवाई, डॉक्टर, नर्सेज एवं अन्य पारामेडिकल स्टॉफ की रोस्टरवाइज उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही प्रचुर मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर, हैलोजन, ऐंटी स्नेक वेनम आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला स्तर सहित प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इसके साथ मेडिकल टीम का भी प्रखंड स्तर पर गठन सुनिश्चित किया जाय। जिला पशुपालन पदाधिकारी पशु चारा एवं दवा की व्यवस्था, पशु चिकित्सकों का दल, पशु एंबुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।