लड़की का अपहरण एफआईआर दर्ज
नरकटियागंज के शिकारपुर थाने के एक गांव से एक लड़की का अपहरण 1 जून को किया गया। उसके पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें हिमांशु यादव, मंशा कुमारी और मंजू देवी को आरोपित किया गया है। आरोपित ने शादी की...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 3 June 2025 10:44 PM

नरकटियागंज। शिकारपुर थाने के एक गांव से लड़की का अपहरण कर लिया गया है। घटना 1 जून की है। मामले में लड़की के पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें डीके शिकारपुर गांव निवासी हिमांशु यादव, मंशा कुमारी, मंजू देवी आदि को आरोपित किया गया है। आरोपित ने घटना के दिन उसकी लड़की को शादी की नीयत से बहलाकर भगा ले गया है। खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।