India s Tourism Industry to Surpass 4 5 Lakh Crore in Foreign Exchange by 2030 जीडीपी में पर्यटन उद्योग का योगदान सात प्रतिशत से अधिक होगा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Tourism Industry to Surpass 4 5 Lakh Crore in Foreign Exchange by 2030

जीडीपी में पर्यटन उद्योग का योगदान सात प्रतिशत से अधिक होगा

भारत के पर्यटन उद्योग का विदेशी मुद्रा आय 2030 तक 4.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में यह आय 2,31,927 करोड़ रुपये थी, जो 2024 में बढ़कर 2,77,842 करोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 June 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
जीडीपी में पर्यटन उद्योग का योगदान सात प्रतिशत से अधिक होगा

नई दिल्ली। भारत के तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग का विदेशी मुद्रा आय में योगदान 2030 तक 4.5 लाख करोड़ को पार कर सकता है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका हिस्सा सात प्रतिशत से अधिक हो सकता है। पर्यटन जगत के विशेषज्ञों ने यह बात कही। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन जगत से विदेशी मुद्रा आय 2023 में 2,31,927 करोड़ रुपये थी जो 2024 में 2,77,842 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इंडियन एसोसिएशन ऑफ द टूर ऑपरेटर (आईएटीओ) के अध्यक्ष राजीव गोसेन ने कहा कि भारत में पर्यटन के बढ़ने से विदेशी मुद्रा आय भी लगातार बढ़ रही है लेकिन अब भी यह क्षेत्र अपने उच्चतम स्तर पर नहीं पहुंचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।